10 बातें शिक्षक जरूर जानें अपने बच्चों के बारे में
Virjesh Singh
आपके विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की पारिवारिक पृष्ठभूमि क्या है?
आपकी कक्षा या स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे किसी परेशानी से तो नहीं गुजर रहे हैं?
बच्चे का अन्य बच्चों के प्रति व्यवहार कैसा है?
बच्चों को कौन से विषय बेहद पसंद हैं?
किस विषय में उनको मुश्किल पेश आती है?
बच्चों के शौक और रूचियों के बारे में जानना भी एक शिक्षक को काफी मदद करता है।
बच्चों की बतौर शिक्षक आपसे अपेक्षाएं क्या हैं?
बच्चों के सपने क्या हैं और वे अपने जीवन में क्या बनना और करना चाहते हैं?
आपके विद्यालय के बच्चों को कौन सी बातें प्रेरित करती हैं?
बच्चों के बीच एक-दूसरे का सहयोग करने की भावना का विकास करके, उनको एक—दूसरे से सीखने या पियर लर्निंग के जरिये ख़ुद से विकसित होने का अवसर दिया जा सकता है।