Trending

बच्चों को पढ़ाते समय क्या-क्या परेशानी होती है?

ict-5पढ़ना क्या है? पढ़ने की पूर्व-तैयारी से क्या आशय है? स्वतंत्र पाठक के क्या मायने हैं? पढ़ने और डिकोडिंग में क्या अंतर है? हम कब कहेंगे कि किसी बच्चे को पढ़ना आ गया है? पढ़ने और समझने का क्या रिश्ता है? पढ़ने की तैयारी के लिए क्या-क्या करने से मदद मिलती है? अक्षर पहचान से क्या आशय है? हम कब मानेंगे कि बच्चे को अक्षर पहचान हो गई है? भाषा शिक्षण में मौखिक चर्चा का क्या महत्व है? नई भाषा सीखने में स्थानीय भाषा कैसे मदद करती है? बहुभाषिकता एक समस्या है, या समाधान? पठन कौशल क्या है?

सवाल जवाब बनकर लौटते हैं

पठन के मुख्य घटक क्या हैं? स्वतंत्र पाठक की क्या विशेषताएं हैं? प्रारंभिक शिक्षा में भाषा कौशल के विकास का महत्व क्या है? क्यों जरूरी है कक्षा में बच्चों की भागीदारी? किसी पाठ को दोहराने के फ़ायदे क्या हैं? कक्षा में पढ़ाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? कक्षा की बैठक व्यवस्था महत्वपूर्ण क्यों है? पहली कक्षा के बच्चों को भाषा सीखने के लिए कैसे प्रोत्साहित करें? भाषा शिक्षण का संतुलित अप्रोच क्या है? बच्चों के पढ़ना सीखने और बड़ों के पढ़ना सीखने में अंतर क्या है? कितनी महतव्पूर्ण है पाठ की रोचकता और सीखने की इच्छा? केस स्टडी कैसे लिखें? केस स्टडी का शिक्षा के क्षेत्र में इस्तेमाल कैसे करें?

हमारी ‘पहचान’ का परिवेश से सीधा रिश्ता है

children-of-village-playing-in-communityशिक्षा के क्षेत्र में स्थानीय संदर्भ को समझना क्यों महत्वपूर्ण है? पढ़ना सिखाने की प्रमुख रणनीतियां क्या हैं? पढ़ना सिखाने की रणनीतियां, पढ़ने की तैयारी की दृष्टि से कितनी महत्वपूर्ण हैं? कितना जरूरी है सेल्फ-रिफलेक्शन? क्या होता है, जब सारा फोकस गतिविधि पर हो जाता है? शिक्षकों के लिए तैयार होने वाली सामग्री की भाषा कैसी होनी चाहिए? शिक्षक संदर्शिका को शिक्षकों के लिए उपयोगी कैसे बनाएं? भारतीय शिक्षक के लिए विकास मानसिकता के क्या मायने हैं?

ग्रोेथ माइंडसेट एक गतिशील संप्रत्यय है

भारतीय संदर्भ में विकास मानसकिता का महत्व क्या है? एक गतिशील संप्रत्यय है विकास मानसिकता। कक्षा में शिक्षण के अनुभवों पर चर्चा कैसे हो? क्यों जरूरी है शिक्षकों के बीच सहयोग और समन्वय को बढ़ावना देना? अपने प्रयासों को महत्व देना क्यों जरूरी है? शिक्षकों में पढ़ने की आदत का विकास कैसे करें? पढ़ने के समय का अभाव, हमें कहाँ ले जा रहा है? क्या हम अपने समय को समझने की क्षमता, न पढ़ने और लोगों से संवाद न करने की आदत के कारण खो रहे हैं? सोशल मीडिया ने पढ़ने के पूरे परिदृश्य को स्क्रीन वाली रिडिंग के जरिये कैसे प्रभावित किया है? क्या किताबों से सीधे पढ़ने के दौरान हमारी एकाग्रता ज्यादा होती है? क्या हाथ से लिखने वाली प्रक्रिया में विचारों का प्रवाह टाइपिंग की तुलना में ज्यादा व्यवस्थित होता है?

क्या शिक्षकों के लिए भी पढ़ने का जरूरत होती है? शिक्षा के क्षेत्र में एक्शन-रिसर्च के क्या मायने हैं? कितना उपयोगी है शिक्षा के क्षेत्र में एक्शन-रिसर्च? एक्शन रिसर्च में करके सीखने को महत्व क्यों दिया जाता है? क्या बदलाव काम करने से होता है, या सिर्फ अच्छा-अच्छा सोचने और अच्छी-अच्छी बातों से होता है। ऐसे सवालों से भी हमारा सामना होता है, जब हम बच्चों के सीखने में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में सोच रहे होते हैं।

केस स्टडी का आइडिया

तीन शिक्षक हैं। पहले शिक्षक बच्चों की कॉपी चेक नहीं करते और न कोई फीडबैक देते हैं। दूसरे शिक्षक बच्चों की कॉपी एक साथ जमा करके चेक करते हैं, और फीडबैक वाले बिंदुओं को रेखांकित कर देते हैं? तीसरे शिक्षक बच्चों के सामने ही उनकी कॉपी चेक करते हैं और जरूरी फीडबैक देते हैं ताकि बच्चा देख सके कि उसकी ग़लती क्या है? इसके साथ ही वे बच्चों को यह भी बताते हैं कि इसे कैसे सुधारा जा सकता है? इन तीनों शिक्षकों के बारे में अपने विचार साझा करें। किस शिक्षक के प्रयासों से बच्चों को सबसे ज्यादा मदद मिल रही होगी और क्यों, इस बारे में अपने अनुभव साझा करें।

हमारे व्यक्तिगत प्रयास क्यों महत्वपूर्ण हैं

primary-school-up-1व्यक्तिगत प्रयासों से समूह के लक्ष्य को हासिल करने में कैसे मदद मिलती है? शिक्षकों के व्यक्तिगत प्रयास क्यों महत्वपूर्ण हैं? (सक्सेस स्टोरी के प्रभावित करने की क्षमता। एक सकारात्मक उदाहरण का असर कहाँ तक जाता है, हम और आप इस बात की कल्पना भी नहीं कर सकते। डॉ. कलाम। डॉ. राधाकृष्णनन भी एक शिक्षक थे, उनके उदाहरण को रखते हुए भी बात की जा सकती है।) क्योंकि ज़मीनी स्तर होने वाले वास्तविक बदलाव, व्यक्तिगत प्रयासों की ही कहानियां हैं।

ज़मीनी जुड़ाव क्यों महत्वपूर्ण है?

ज़मीनी स्तर से चीज़ों का जुड़ना क्यों जरूरी है? हमारे उदाहरणों का संदर्भ स्थानीय परिवेश से क्यों होना चाहिए? समझ को एक स्तर से दूसरे स्तर तक पहुंचाने के लिए किस तरीके और किस तरह की सामग्री का उपयोग किया जा सकता है (जैसे कहानियां, केस स्टडी, मॉड्यूल, पीपीटी इत्यादि।) किसी बैठक का प्रभावशाली संचालन कैसे करें? समूह में चर्चा को उपयोग बनाने वाली 10 ख़ास बातें। प्रभावशाली फीडबैक देने का तरीका क्या है? फीडबैक किसे दें, व्यक्ति या प्रक्रिया को? अगर लोग आपकी बात नहीं सुनें, तो आपको कैसा लगता है? अपने सुझाव तभी दें, जब लोग सुनने के लिए तैयार हों। अच्छे सुझाव के लिए शुक्रिया कहें।

(एजुकेशन मिरर की इस पोस्ट से गुजरने के लिए आपका शुक्रिया। अब आपकी बारी है, आप इस लेख के बारे में दूसरों के साथ क्या साझा करना चाहेंगे, लिखिए अपनी राय कमेंट बॉक्स में अपने नाम के साथ। शिक्षा से जुड़े कोई अन्य सवाल, सुझाव या लेख आपके पास हों तो जरूर साझा करें। हम उनको एजुकेशन मिरर पर प्रकाशित करेंगे ताकि अन्य शिक्षक साथी भी इससे लाभान्वित हो सकें।)

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Newest
Oldest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x