सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

उन्नाव: शिक्षकों के बीच आपसी सहयोग और नवाचारों की शेयरिंग जरूरी – टीके शिबू 

उन्नाव के शिक्षकों को परिषदीय विद्यालयों में अच्छा काम करने के लिए रोहैम्पटन यूनिवर्सिटी लंदन का प्रमाण पत्र मिला।

साझा करें

tcm-unnav-3राज्य शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद् (एससीईआरटी) तथा स्टर एजुकेशन के संयुक्त तत्वाधान में उन्नाव जनपद के 10 विकास खण्डों में चल रहे ‘शिक्षक अभिप्रेरण कार्यक्रम’ में शामिल 637 शिक्षकों को एससीईआरटी, स्टर एजुकेशन और  लंदन की रोहेम्पटन यूनिवर्सिटी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षकों ने लगाई नवाचारों की प्रदर्शनी

इस आयोजन में शामिल होने वाले शिक्षकों ने अपने नवाचारों की प्रदर्शनी भी लगायी। इसका अवलोकन उन्नाव जिले के मुख्य विकास अधिकारी टीके शिबू द्वारा किया गया। उन्होंने शिक्षकों से उनके नवाचारों के बारे में जानकारी हासिल करते हुए, उनके प्रयासों को प्रोत्साहित किया।

60 न्याय पंचायतों के शिक्षकों को मिला सम्मान

tcm-4
समिट के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय, मिर्री कलां की शिक्षिका मंजू कन्नौजिया

‘टीचर चेंजमेकर समिट 2017’ का आयोजन मंगलवार को जनपद के निराला प्रेक्षालय में किया गया।

tcm-unnav-1इस समारोह में सम्मान पाने वाले शिक्षक जनपद के सफीपुर, बीघापुर बांगरमऊ, सुमेरपुर, हिलौली, पुरवा, बिछिया, नवाबगंज, सि०कर्ण एवं असोहा विकास खण्ड की चयनित 60 न्यायपंचायतों रहे। इस सम्मेलन में नवाचारों की प्रदर्शनी के आयोजन के लिए विभिन्न शिक्षकों के बीच समन्वय स्थापित करने और उसको सफल बनाने में उच्च प्राथमिक विद्यालय, मलयपुर के सहायक शिक्षक आशीष कुमार दीक्षित द्वारा किया गया।

‘नवाचारों की चोरी, एक अच्छी चोरी है..’ – पीटर

उत्तर प्रदेश में रोहेम्पटन यूनिवर्सिटी, एससीईआरटी एवं स्टर एजुकेशन के साथ मिलकर उन शिक्षकों के नवाचारों सम्मानित करती है जो बेहद आसान तरीके से कम खर्च में अन्य विद्यालयों में भी लागू किए जा सकें एवं जो शिक्षक अपने कक्षा-कक्ष में स्वयं के प्रयासों और नए नवाचारों के माध्यम से विद्यार्थियों की अधिगम संप्राप्ति को विकसित करने का प्रयास करते हैं।

इस मौके पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए रोहैम्पटन यूनिवर्सिटी, लंदन के स्कूल ऑफ़ एजुकेशन के निदेशक पीटर फ़्लेव ने कहा, “आप सभी अच्छे शिक्षक हैं। आप सहज और प्रभावशाली तरीके से बच्चों को सिखाते हैं। यह प्रमाण पत्र पाने के लिए आप सभी को शुभकामनाएं। यह समिट आपके लिए दूसरे शिक्षकों के अच्छे विचारों को जानने और उसे अपने स्कूल की कक्षा में लागू करने का एक अच्छा अवसर है। आप सभी इसका भरपूर इस्तेमाल करें।”

पीटर
शिक्षकों को संबोधित करते हुए ‘रोहैम्पटन यूनिवर्सिटी, लंदन’ के स्कूल ऑफ़ एजुकेशन के निदेशक पीटर फ़्लेव

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “नवाचारों की चोरी करके अपनी कक्षा में लागू करना कोई गलत बात नहीं है। नवाचारों की चोरी एक अच्छी चोरी है, क्योंकि इससे बच्चों को फायदा होता है। बतौर शिक्षक हमें शिक्षण के नये तौर-तरीके सीखने का अवसर मिलता है।”

शिक्षकों के बीच आपसी सहयोग और नवाचारों की शेयरिंग जरूरी- टीके शिबू

tk-sibu
उन्नाव के मुख्य विकास अधिकारी टीके शिबू ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए अच्छे प्रयासों को जारी रखने की बात कही।

उन्नाव के मुख्य विकास अधिकारी टी.के. शिबू ने शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए कहा, ” शिक्षकों के बीच आपसी सहयोग और नवाचारों की शेयरिंग बहुत जरूरी है। आप सभी शिक्षकों का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि उनके कंधे पर राष्ट्र निर्माण और विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण की जिम्मेदारी है।”

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x