सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

बदलावः जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ ने शुरू किया अपना यू-ट्यूब चैनल

इसका उद्घाटन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक डॉ. सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने किया।

साझा करें

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) ने अपना यू-ट्यूब चैनल लांच किया है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री और प्रशिक्षण हेतु वैकल्पिक माध्यम उपलब्ध करवाना है।

इसका उद्घाटन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक डॉ. सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने किया। ऐसे प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

शिक्षकों को मिलेगा ऑनलाइन प्रशिक्षण का अवसर

इस मौके पर डाइट प्राचार्य डॉ. पवन सचान ने कहा कि इससे लखनऊ ज़िले के तकरीबन 4 हज़ार शिक्षकों को यू-ट्यूब चैनल के जरिये विभिन्न प्रशिक्षणों की सामग्री का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा।

हम उम्मीद करते हैं कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से ऐसी सकारात्मक खबरों के आने का सिलसिला पूरे साल जारी रहेगा।

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x