सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

पहली कक्षा में पढ़ने वाले स्टूडेंट की लिखी कहानी, “भिंडी की शादी”

प्रिंस पहली कक्षा के स्टूडेंट हैं।

साझा करें

भिंडी की शादी भटा के साथ तय हो गयी । शाम को सब एक जगह इकट्ठे हुए । भिंडी को धनिया ने खूब सजाया । बारात में आलू , टमाटर, मुनगा, करेला नाचते गाते आए । कद्दू ढोल बजाते बजाते आलू पर गिरा । आलू बोला… उई… ई…ई…। भिंडी ने शरमाते हुए भटा के गले में माला डाली । सबने जलेबी , बरफी खाई । बधाई देकर खुशी मनाई ।

ऊपर लिखी कहानी के लेखक प्रिंस हैं। वह पहली कक्षा में पढ़ते हैं। उनके विद्यालय में बच्चों को पढ़ने-लिखने के भरपूर अवसर दिये जाते हैं। उनके विद्यालय का नाम है प्राथमिक शाला बढ़नी झरिया, अंबिकापुर।

आपको यह कहानी कैसी लिखी, जरूर शेयर करें कमेंट बॉक्स में अपनी टिप्पणी लिखकर। आप भी अपने विद्यालय के रोचक अनुभवों व नवाचारों के बारे में लिखकर एजुकेशन मिरर के साथ शेयर कर सकते हैं।

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x