Trending

एनसीईआरटी (NCERT) का ई-पाठशाला मोबाइल ऐप : महत्त्व एवं उपयोग

E-PAATHSHALA-1

NCERT पुरे देश मे शिक्षण को और भी प्रभावी एवं रोचक बनाने का कार्य करता है। इस हेतु यह संस्थान नई शिक्षण पद्धतियों, प्रणालियों तथा नवीन तकनीकों का इस्तेमाल करता है। इसी क्रम मे ये कई नवाचार करता है, कई ऐप का निर्माण भी करता है। इसमें से एक का नाम है ई-पाठशाला (ePathshala AR)।

यह नवीन ऑगमेंटेड रियलिटी प्रणाली पर काम करता है। जिसमें वस्तुओ का सजीव अनुभव करवाया जाता है। कई बार किताबो मे चित्र स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते है। चित्रों का स्पष्ट नही दिखना अध्ययन कार्य में बाधा उत्पन्न करता है। यदि स्पष्ट भी होतो उससे समझने में कठिनाई होती है। विज्ञान जैसे विषय के कठिन चित्रों को सरल तरीके से समझने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। उदाहरण : आप इसकी सहायता से कोशिका के चित्र मे होने वाली हलचल को देख सकते हैं।

ऐप के इस्तेमाल के लिए क्या चाहिए

अ. NCERT की किताब

ब. और स्मार्ट मोबाइल फ़ोन

ऐप कैसे डाउनलोड करें

  1. unnamedसबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से “ePathshala AR “ एप को डाउनलोड करना होगा। एप डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
  2. एप के इनस्टॉल होने के बाद आपको इसको ओपन करना होगा |
  3. ओपन होने के बाद ये आपको अपनी कक्षा सेलेक्ट करनी होगी |
  4. फिर विषय का चुनाव करना होगा
  5. विषय चुनने के बाद आपको किताब का अपना पाठ और फिर संबंधित चित्र को चुनना होगा
  6. और इसके बाद आपके फ़ोन का कैमरा चालू हो जायेगा
  7. जिसे आपको अपनी किताब में बने चित्र को स्केन करना होगा
  8. स्केन होते ही आपका वो चित्र फ़ोन मे ग्राफिक्स के माध्यम से आपको वह जीवंत रूप में दिखाई देगा।

इस प्रकार आप इस ऐप का प्रयोग करके अपनी पढाई को अधिक रुचिकर बना सकते है।

ई-पाठशाला मोबाइल एप का इस्तेमाल कैसे करें देखिए यह वीडियो

सीमाएंः

यह ऐप केवल NCERT की कुछ किताबो के लिए ही सीमित है।

(एजुकेशन मिरर के लिए यह उपयोगी जानकारी देवेन्द्र कुमार गुर्जर ने साझा की है। आप राजस्थान के टोंक जिले के आदर्श टीचर ट्रेनिंग कॉलेज से चार वर्षीय बीएससी-बीएड की पढ़ाई कर रहे हैं।)

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Newest
Oldest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x