सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

जानिए ऐसी 10 बातें जो ‘आइडिया किलर’ हैं

विचारों को क्रिया में तब्दील करने का हुनर जमाने में अलग पहचान बनाने का रास्ता देता है।

साझा करें

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता की दर इतनी कम है कि हर नये विचार को बग़ैर आजमाए खारिज़ कर देने की होड़ सी लगी हुई है। कोई पुराना विचार भी सतत प्रयास और प्रोत्साहन वाले माहौल में कमाल का असर कर सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम नकारात्मक असर वाली बातों और विचारों से खुद को बचाएं और अपनी ऊर्जा को अपने काम पर पूरी शिद्दत के साथ लगाएं।

ये हैं ‘आइडिया किलर’

  1. हमने इसे पहले करके देख लिया है, कोई असर नहीं होता
  2. यह मेरा काम नहीं है
  3. हम मुफ्त का सर दर्द क्यों लें
  4. हम इसे ‘ऐसे’ नहीं करते, हमारा तो अपना ही तरीका है
  5. इसमें मेहनत बहुत ज्यादा है
  6. इसके लिए खर्चा कौन करे
  7. यह असंभव है
  8. अगले साल कोशिश करके देखेंगे
  9. मुझे नहीं लगता कि यह बहुत महत्वपूर्ण है
  10. यह विचार तो मूर्खतापूर्ण है

ऐसी और भी बातें हैं जो विचारों को अंकुरित होने, अपना विस्तार पाने, विचार से क्रिया में तब्दील होने से रोकती हैं। जिनसे पार पाकर ही आप अपने विचारों को वास्तविकता में बदल सकते हैं।

आप भी साझा कर सकते हैं ऐसे विचारों को जो आपके अनुसार ‘आइडिया किलर’ हैं।

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x