सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

UPTET 2018: 22 तारीख़ को जारी होगी आंसर की, देखिए इस वेबसाइट पर upbasiceduboard.gov.in

आज जारी होगी यूपी टीईटी-2018 की आंसर की। कैसे चेक करें? देखिए इस पोस्ट में।

साझा करें

प्राथमिक और जूनियर स्तर के लिए टीईटी परीक्षा का आयोजन रविवार 18 नवंबर को किया गया था। इसके बाद से ही टीईटी की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों में उत्तर कुंजी को लेकर एक जिज्ञासा सी है। वे तमाम वेबसाइट यूट्यूब-चैनल्स पर सवालों के जवाब से मिलान करके खुद को संतुष्टि दे रहे हैं। पर आधिकारिक उत्तर कुंजी का इंतज़ार अभी भी जारी है,क्योंकि 20 को जारी होने वाली उत्तर कुंजी 21 नवंबर को भी जारी नहीं हुई। अब मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि उत्तर कुंजी 22 नवंबर को दोपहर बाद तक जारी हो जायेगी।

TET-2018 की परीक्षा के सवालों के आधिकारिक जवाब (Official answer key) upbasiceduboard.gov.in वेबसाइट पर अपलोड किये जाएंगे। यहां से परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपने सेट (A,B,C,D) के अनुसार उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। प्रश्नों के उत्तर से असहमति या शिकायत होने पर परीक्षार्थी अपनी शिकायत दर्ज़ करा सकते हैं।

शिकायत के लिए क्या करें

अभ्यर्थी uptethelpline@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं। इन आपत्तियों के समाधान के बाद 30 नवंबर को आख़िरी Answer Key जारी की जायेगी। इसके बाद टीईटी-2018 के परीक्षा परिणाम घोषित किये जाएंगे।

यूपी टीईटी 2018: ऐसे चेक करें ‘आंसर की’

1.पहला स्टेपः upbasiceduboard.gov.in की वेबसाइट पर जाएं

2. दूसरा स्टेपः फिर UPTET Answer Key लिंक पर क्लिक करें

3. तीसरा स्टेप: Answer Key की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी

4. चौथा स्टेप: यहां से आप ‘Answer Key’ डाउनलोड कर सकते है।

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x