सामग्री पर जाएँ
रविवार, 25 अक्टूबर 2026

राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय हरि नगर में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी पर हुई चर्चा

कोविड-19 से उत्पन्न अस्तित्वमूलक संकट में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को पोषित करना अपेक्षाकृत चुनौतीपूर्ण है।

साझा करें

कोविड-19 तथा उससे उत्पन्न अस्तित्वमूलक संकटों ने शैक्षिक संस्थाओं एवं शिक्षकों को विद्यार्थियों एवं समुदाय के मानसिक स्वास्थ्य को पोषित करने की जिम्मेदारी से भी लैस किया है। वैसे तो शिक्षक एक नैसर्गिक काउंसलर (परामर्श देने वाली भूमिका में) होता है । जहां वह एक दोस्त, दार्शनिक और मार्गदर्शक (Friend, Philosopher and Guide) के रूप में विद्यार्थियों के सकारात्मक मनोवैज्ञानिक तत्त्वो (Positive psychological Ingredients) को सुपोषित करता है।

manishपरंतु कोविड-19 से उत्पन्न अस्तित्वमूलक संकट में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को पोषित करना अपेक्षाकृत चुनौतीपूर्ण है। इसके लिए विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता है। इसी संदर्भ में राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय हरि नगर में मानसिक स्वास्थ्य को विकसित करने के लिए उर्वर दृष्टिकोण को एवं कौशल को पोषित करने के लिए एक कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें पूर्व छात्र, एनजीओ और अस्पताल, विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों एवं कुछ विद्यार्थियों की टीम मानसिक स्वास्थ्य के सुगमकर्ता के रूप में आवश्यक उर्वर दृष्टिकोण ,रणनीतियों एवं कौशलों को प्रशिक्षण के माध्यम से पोषित किया जा रहा है।

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी का प्रयास है जरूरी

story-picइस संदर्भ में विभिन्न क्षैत्रो के विशेषज्ञों के द्वारा तीन संवाद सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें एक 16 मई 2020 को विद्यालय की पूर्व छात्रा सुश्री रिंकी तथा माइलस्टोन नई दिल्ली एनजीओ के निदेशक मनीष जी के द्वारा सुगमित की गई थी । दूसरा सत्र सफदरजंग हॉस्पिटल नई दिल्ली की निदेशिका, प्रोफेसर, मानसिक स्वास्थ्य की प्रसिद्ध विदुषी एवं विशेषज्ञ डॉक्टर अनीता खोखर के द्वारा 5 जून 2020 को सुगमित किया गया था।

तीसरा सत्र कल दिनांक 22 जून 2020 को प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक एवं शिक्षा संकाय (CIE) दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर तथा मनोविज्ञान व मानसिक स्वास्थ्य की प्रसिद्ध विदुषी, विद्वान डॉ. नमिता रंगनाथन के द्वारा लिया जाएगा। राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय हरि नगर व मेंटल हेल्थ टीम, शिक्षक, सभी स्टाफ को हार्दिक बधाइयां।

(शिक्षा से संबंधित लेख, विश्लेषण और समसामयिक चर्चा के लिए आप एजुकेशन मिरर को फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं। एजुकेशन मिरर के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें। एजुकेशन मिरर अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं। एजुकेशन मिरर के लिए अपनी स्टोरी/लेख भेजें Whatsapp: 9076578600 पर, Email: educationmirrors@gmail.com पर।)

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x