Trending

पुस्तकालयः खजाने की खोज गतिविधि के दौरान ध्यान रखने वाली 10 बातें

20190704_1411063742111874826491245.jpgपुस्तकालय को लेकर उषा मुकुंदा जी ने एक लेख लिखा है ‘पहाड़ों में पुस्तकालय’। इसी लेख में उन्होंने पुस्तकालय में होने वाली एक महत्वपूर्ण गतिविधि खजाने की खोज का भी जिक्र किया है। इस गतिविधि में बच्चे पुस्तकालय की किताबों को किसी क्लू या संकेत के आधार पर खोजने की कोशिश करते हैं।

इसके लिए चिट्स बनाई जाती हैं और बच्चों को अलग-अलग समूहों में बाँटकर किताबों के क्लू दिये जाते हैं। बच्चे एक क्लू खोजते हैं और उसके बाद वाला क्लू उनको अगली किताब में मिलता है, इस तरीके से यह गतिविधि आगे बढ़ती है। इस खेल में शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों और क्लासरूम में बच्चों को काफी आनंद आता है। लाइब्रेरी के संग्रह से परिचित होने के लिए यह एक उपयोगी  व महत्वपूर्ण गतिविधि है।

खज़ाने की खोज’ गतिविधि कैसे करें?

  1. क्या तुम्हें रंग पसन्द हैं? इस किताब में बहुत-से रंग हैं। ढूँढ़ो, तुम्हारा मनपसन्द रंग कौन-सा है? और क्यूँ?
  2. इस किताब के नाम में बरसात के मौसम का नाम है। ढूँढ़ो, क्या होता है अगर इस मौसम में बरसात नहीं होती?
  3. इस किताब का नाम पानी की आवाज़ जैसा है। इस किताब को ढूँढ़ो। अगर पानी नहीं होता तो क्या होता?
  4. यह किताब एक मस्त खरगोश और उसकी पतंग के बारे में है। इसे ढूँढ़ो, तुम्हें किस चीज़ में खुशी मिलती है?
  5. क्या तुम्हें बाहर खाना अच्छा लगता है? इस पर एक किताब है। ढूँढ़ो और हमें बताओ कि तुम पिकनिक के लिए कब गए थे और वहाँ क्या हुआ?
  6. एक बादल मुस्कुरा रहा है क्योंकि बरसात होने वाली है। सब खुश हैं। किताब ढूँढ़ो, क्या तुम्हें बरसात पसन्द है? क्यों या क्यों नहीं?
  7. एक पहलवान की कहानी है। इसमें रंग नहीं हैं, यह ब्लैक एंड व्हाइट है। किताब ढूँढ़ो और बताओ कि इस किताब में रंग क्यों नहीं हैं।
  8. जंगल के राजा के दाँत में दर्द है। किताब ढूँढ़ो। जंगल का राजा कौन है? अगर हम अपने दाँत ठीक से साफन करें तो क्या होता है?
  9. यह मणिपुर के एक राजा के बारे में है – उसके तीन बेटे और एक बेटी है, किताब ढूँढ़ो। वह राज करने के लिए किसको चुनता है और क्यों?
  10. इस किताब के नाम में कहानी के तीन पात्रों के नाम है – इन नामों में तुकबन्दी है। किताब को ढूँढ़ो। शब्दों में तुकबन्दी कैसे होती है? क्या तुकबन्दी वाले दो-तीन शब्द बता सकते हो?

(एजुकेशन मिरर टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।)

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

1 Comment
Newest
Oldest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Kalpana gupta

Sir That’s great book..👌
And this will give children’s a lot of interest

1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x