सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

चर्चा मेंः दिल्ली सरकार 449 निजी स्कूलों का टेकओवर करेगी

निजी स्कूलों की मनमानी को रोकने की दिशा में दिल्ली सरकार का बड़ा फ़ैसला।

साझा करें
delhi-school-2
यह तस्वीर दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एक सरकारी स्कूल की तस्वीर है।

एनडीटीवी की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक़ दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 449 निजी स्कूलों का टेकओवर करने के लिए दिल्ली सरकार के आदेश को मंजूरी दे दी है।

यह आदेश निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस की वसूली को लेकर की गई है। निजी स्कूलों ने फीस वापसी को लेकर सरकार के आदेश की अनदेखी की थी। निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ इसे एक बड़े सबक के रूप में देखा जा रहा है।

दिल्‍ली के इन 449 निजी स्‍कूलों को शिक्षा निदेशालय के निर्देश के बाद भी उन्होंने स्कूली बच्चों के परिजनों से ली गई फीस वापस नहीं की थी। इसमें बहुत से नामी निजी स्कूल शामिल हैं।

1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x