Trending

कविताः आज ये दुनिया बनी जंगल है

जिंदगी यूँ ही सभी जीते हैं
ख़ुशी की चाह में ग़म पीते हैं
यहाँ की रीति बड़ी अनोखी है
यहाँ पर सबके अलग फीते हैं
मिला है धोखा हमें दुनिया में
बड़ी मुश्किल से दिवस बीते हैं
सभी ने लूटा हमें जमकर के
मगर भूखे हैं हाथ रीते हैं
आज ये दुनिया बनी जंगल है
फटे मुँह हैं घूमते चीते हैं।

(लेखक परिचयः यह कविता वीरेंद्र कुमार, रिटायर्ड प्रवक्ता, गणित द्वारा रचित है। आपने 20 के करीब गणित पर पुस्तक, 50 से अधिक रिसर्च पेपर और लेख लिखे है। इन्हें 2012 में रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस कविता में एक शिक्षक के रचनात्मक पक्ष को देखा जा सकता है।)

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

2 Comments
Newest
Oldest Most Voted
Anonymous

गणित का अध्यापक ही दुनिया के इस मर्म को समझने की शक्ति रखता है।
आज के माहौल का सच्चा विवरण इस कविता में दिखता है।

Navneet Kumar

खूबसूरत रचना

2
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x