सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026

भौतिकी के विश्वविख्यात वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का निधन

स्टीफन हॉकिंग की गिनती इस दौर के सर्वेश्रेष्ठ वैज्ञानिकों में होती है।

साझा करें

भौतिकी के क्षेत्र में विश्वविख्यात वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का जन्म साल 1942 में इंग्लैंड में हुआ था। उन्होंने सापेक्षता के सिद्धांत, ब्लैक होल और बिग बैंग थ्योरी को समझने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनकी पुस्तक ‘ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम’ ने लोकप्रियता के नये प्रतिमान स्थापित किये, इसकी एक करोड़ से ज्यादा प्रतियां बिकीं।

स्टीफन हॉकिंग का 14 मार्च, 2018 को 76 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन को विज्ञान की दुनिया में एक चमकते नक्षत्र को खो जाने जैसा है। ब्रहमाण्ड को समझने में उन्होंने काफी मदद की। जीवन के बारे में उनके विचारों को लोग बड़े ग़ौर से पढते रहे हैं। वह ऐसे वैज्ञानिक हैं, जिनकी बात या साक्षात्कार ट्विटर पर ट्रेंड करने लग जाता था। विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान को नमन।

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x